FAQ
गोत्र खोजें — अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यह tool कोई नया गोत्र नहीं बनाता। यह केवल गोत्रप्रवरनिबन्धकदम्बम् (1900) की तालिका से मिलान करता है, जो आश्वलायन, आपस्तम्ब, बौधायन, कात्यायन, मत्स्य पुराण और प्रवरदर्पण को एक जगह रखती है।
ग्रंथ की तालिका में कई नाम एक से अधिक गणों में दर्ज हैं, क्योंकि अलग-अलग सूत्र उन्हें अलग गणों में रखते हैं। आपके परिवार में जो प्रवर बोला जाता है, उससे पता चलता है कि आपका गण कौन-सा है।
वर्तनी बदलकर देखें — जैसे श/स, व/ब, या अंत में "य"। अंग्रेज़ी में केवल 42 प्रमुख गोत्र मिलते हैं, पूरी सूची देवनागरी में है। कई समुदायों के गोत्र-नाम इन ग्रंथों में हैं ही नहीं; ऐसे में घर के बड़ों या कुल-पुरोहित से पूछें।
जहाँ 1900 के ग्रंथ की छपाई साफ़ नहीं है, वहाँ नाम की पढ़त पक्की नहीं है। ऐसे नामों पर "?" लगाया गया है ताकि कोई उन्हें पक्का न समझे।
नहीं। एक ही उपनाम के परिवार अलग-अलग गोत्र के हो सकते हैं, और एक ही गोत्र अलग-अलग उपनामों में मिलता है। अपना गोत्र पक्का करने के लिए घर के बड़ों, कुल-पुरोहित या पुराने विवाह और पूजा के लेखों से पूछें।
